Home » देश » #आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: चोर गैंग के बाद चोरी का माल खरीदने वाले 2 सोनार गिरफ्तार, 4 चांदी की पायल बरामद#

#आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: चोर गैंग के बाद चोरी का माल खरीदने वाले 2 सोनार गिरफ्तार, 4 चांदी की पायल बरामद#

Share This Article

निजामाबाद/आजमगढ़। फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो सोनारों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार चांदी की पायल बरामद की हैं।

मामला थाना निजामाबाद क्षेत्र के फरिहा चौक का है। 24-25 सितंबर की रात चोरों ने ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले में थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को तरवां और निजामाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, अवैध असलहे और बिना नंबर की अर्टिगा कार बरामद की गई थी।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले कुछ सोनारों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की तलाश तेज कर दी।

मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास से दोनों गिरफ्तार

17 अक्टूबर को निरीक्षक जयप्रकाश यादव और उपनिरीक्षक चिरांशु मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की चार चांदी की पायल बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश खत्री पुत्र दीनानाथ खत्री, निवासी मिर्जापुर, उम्र 46 वर्ष तथा आशीष सोनी पुत्र सुरेश सोनी, निवासी प्रयागराज, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मिर्जापुर निवासी सुनील उनके यहां चोरी के आभूषण बेचता था। इसके अलावा वाहन खरीदने के नाम पर उसने उनसे अग्रिम धनराशि भी ली थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि चोरी करने वाले गिरोह के साथ-साथ चोरी का माल खपाने वालों पर भी शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This