Home » देश » #आजमगढ़ : फीस को लेकर छात्रा को प्रताड़ित करने के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : फीस को लेकर छात्रा को प्रताड़ित करने के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार#

Share This Article

14 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में कक्षा अध्यापक के बाद प्रधानाचार्य पर भी पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने और इससे क्षुब्ध होकर उसके विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस इससे पहले कक्षा अध्यापक को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, मामला शाहगढ़ स्थित माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज का है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार द्वारा फीस एवं अन्य बातों को लेकर छात्रा को आए दिन अपमानित किया जाता था। इससे आहत होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में 8 नवंबर 2026 को थाना सिधारी पुलिस को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने 8 नवंबर को कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में दूसरे आरोपी विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव पुत्र रामनवल यादव निवासी निबी बुजुर्ग, थाना मुबारकपुर को मंगलवार, 10 नवंबर को उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी सुबह करीब 10:55 बजे की गई। प्रधानाचार्य को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार और प्रधानाचार्य अखिलेश यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This