Home » देश » #आजमगढ़ : बेसमेंट में लगी भीषण आग, रखा था शादी का सामान#

#आजमगढ़ : बेसमेंट में लगी भीषण आग, रखा था शादी का सामान#

Share This Article

वलीमा की तैयारियों के बीच हादसा, दमकल की 5-6 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

आजमगढ़। शहर के कोट किला रोड स्थित नाला धर्मू मोहल्ले में सोमवार सुबह करीब पांच बजे महताब आलम के घर के बेसमेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेसमेंट में शादी समारोह के लिए बड़ी मात्रा में दहेज और अन्य सामान रखा हुआ था। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बेसमेंट से घना धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की करीब पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बेसमेंट में बड़ी मात्रा में शादी का सामान रखे होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया। घटना के दौरान मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को ही घर में वलीमा का आयोजन होना था और इसकी तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच बेसमेंट में आग लगने से शादी के लिए रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। आग लगने की घटना से परिवार की शादी की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This