Home » देश » #आजमगढ़ में तीन अवैध अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई#

#आजमगढ़ में तीन अवैध अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई#

Share This Article

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर छापा, दो भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

आजमगढ़। जनपद में बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा के निर्देश पर बिलरियागंज क्षेत्र में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान तीन अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में तीनों अस्पतालों को तत्काल सील कर दिया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल और पटल सहायक धीरेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में की गई। अभियान में बिलरियागंज थाने की पुलिस भी शामिल रही।
जांच के दौरान बिलरियागंज स्थित सपना पॉलीक्लिनिक बिना पंजीकरण के संचालित होता मिला। मौके पर दो मरीज भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को समझाकर सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया। इसके बाद क्लिनिक की ओपीडी और चार बेड को सील कर दिया गया।
इसके बाद टीम बिलरियागंज स्थित देवांश हॉस्पिटल पहुंची, जहां अस्पताल बंद मिला। हालांकि, स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि यहां नियमित रूप से अस्पताल संचालित होता है। इस आधार पर टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया।
तीसरी कार्रवाई परशुरामपुर स्थित श्याम नर्सिंग होम में की गई। जांच के दौरान यह नर्सिंग होम भी बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। मौके पर कोई मरीज नहीं मिला, लेकिन परिसर में डिलीवरी रूम और तीन बेड का एनआईसीयू वार्ड बना हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम की ओपीडी, डिलीवरी रूम और एनआईसीयू वार्ड को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी कार्रवाई की फोटो और वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य सुरक्षित कर लिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना वैध पंजीकरण के संचालित किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This