Home » देश » #आजमगढ़ में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, दो वाहन सीज#

#आजमगढ़ में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, दो वाहन सीज#

Share This Article

पुलिस ने स्पीकर और साउंड सिस्टम समेत की कार्रवाई, विसर्जन जुलूस के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़। निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने दो डीजे वाहनों को साउंड सिस्टम और स्पीकर समेत सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस पहले ही डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की चेतावनी दे चुकी थी। इसके बावजूद 9 नवंबर 2026 को सिकरौर सहबरी बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। मौके पर शांति व्यवस्था में तैनात उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ संचालकों को आवाज कम करने का निर्देश दिया, लेकिन निर्देशों की अनदेखी जारी रही। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलशन राजभर निवासी कुरियावां के वाहन संख्या UP50 P 9857 और राम आशीष गुप्ता निवासी खरसहन कलां के वाहन संख्या UP17 T 2335 को स्पीकर एवं साउंड सिस्टम समेत सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमावली-2000 और माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की गई है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#