Home » देश » #आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी#

#आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी#

Share This Article

बिलरियागंज-भीमबर मार्ग पर पिपराहा मोड़ के पास मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बिलरियागंज-भीमबर मार्ग पर कांखभार गांव के पिपराहा मोड़ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सुबह-सुबह शव मिलने की सूचना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिलरियागंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत के साथ कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#