Home » देश » #आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा:रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत#

#आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा:रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत#

Share This Article

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुडहर गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव के ही ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई कराने जा रहा बालक अचानक नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान साकिब उर्फ प्रधान पुत्र अमर उर्फ अमीर, निवासी मुडहर गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह गांव के ही ट्रैक्टर चालक के साथ खेत की जुताई के लिए गया था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरने के कारण वह पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परीजनों ने ट्रैक्टर बदलने का आरोप लगाया जिस पर घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के मुताबिक, साकिब चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें भी हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। मृतक के पिता दिव्यांग हैं और उसका एक भाई भी दिव्यांग है।ग्रामीणों के अनुसार, साकिब परिवार के खर्च में सहयोग करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत के बाद मां आशिया समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। महज 13 वर्ष की उम्र में साकिब की मौत से परिवार ने अपना चिराग खो दिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटा है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This