Home » देश » #आजमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडा-राड और चाकू से हमला,कई लोग घायल; जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल#

#आजमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडा-राड और चाकू से हमला,कई लोग घायल; जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल#

Share This Article

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वासदेव गौड़ ने थानाध्यक्ष गंभीरपुर को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने, चाकू से हमला करने, घर का सामान क्षतिग्रस्त करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, गांव में उनके घर के सामने रहने वाले रामदर्शन यादव, अरुण यादव, लक्की यादव उर्फ आदित्य यादव, प्रमिला यादव, नीतू यादव, जय हिंद यादव और काजल यादव सहित अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने जान से मारने की ललकार लगाते हुए परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में वासदेव गौड़, उनकी बहुओं सुनीता, पूजा और मीना देवी, पुत्री लक्ष्मी उर्फ मनीषा तथा पुत्र सोनू और विजय शंकर को चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि पूजा के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि उनकी पुत्री लक्ष्मी उर्फ मनीषा की नाक पर चाकू से वार किया गया। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी उठाकर फेंक दिया, जिससे काफी नुकसान हुआ।पीड़ित ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर गांव और बाजार के काफी लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद आरोपी परिवार को अगली बार जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।पीड़ित वासदेव गौड़ ने थाना प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#