Home » देश » #आजमगढ़ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, निकाली रन फॉर यूनिटी!#

#आजमगढ़ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, निकाली रन फॉर यूनिटी!#

Share This Article

जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण! 
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से हुई। यहां से गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट स्थित अग्रसेन चौक होते हुए प्रतिभागी पुनः आंबेडकर पार्क पहुंचे। इस दौरान विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के महान सपूत और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री थे। उनकी जयंती प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक सूझबूझ और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और बारडोली सत्याग्रह की सफलता के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।कार्यक्रम में घनश्याम पटेल, रामपाल सिंह, रामदर्शन यादव, अल्का सिंह, कृष्णा सिंह, ऋत्विक जायसवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मोनू विश्वकर्मा, आनंद सिंह और संतोष चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This