Home » देश » #दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, विवाद में बीच-बचाव करने पर दुकानदार की गर्दन पर किया था चाकू से वार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी#

#दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, विवाद में बीच-बचाव करने पर दुकानदार की गर्दन पर किया था चाकू से वार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी#

Share This Article

आजमगढ़। शहर के पहाड़पुर मोहल्ले में दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मोदनवाल (25) निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर, महराजगंज और मिंटू मोदनवाल (52) निवासी पहाड़पुर शामिल हैं। दोनों को मुकेरीगंज से दोपहर करीब 1:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर निवासी गुड्डू कुमार सोनकर ने 30 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि उनके भाई मनोज सोनकर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान राहुल मोदनवाल और एक अन्य युवक के बीच विवाद हो रहा था। मनोज ने बीच-बचाव किया तो आरोप है कि राहुल ने मिंटू मोदनवाल और उसके दामाद अमित मोदनवाल के कहने पर मनोज की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में कोतवाली में राहुल मोदनवाल, मिंटू मोदनवाल और अमित मोदनवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109(1), 352, 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी पहाड़पुर प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This