Home » देश » #दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिएअब तक 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, 140 किलो दूषित मिठाई और खोया मौके पर कराया गया नष्ट#

#दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिएअब तक 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, 140 किलो दूषित मिठाई और खोया मौके पर कराया गया नष्ट#

Share This Article

आजमगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से पनीर, खोया, पेड़ा और छेना की मिठाई समेत छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं एक खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लालगंज से पनीर, खरिहानी और मेंहनगर से खोया, मड़या कंधरापुर से पेड़ा तथा परशुरामपुर से खोया और छेना की मिठाई का एक-एक नमूना लिया। इसके अलावा लालगंज तहसील क्षेत्र में खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं और आम लोगों को मिलावट की पहचान तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया गया।
विभाग के अनुसार, त्योहार के मद्देनजर अब तक जिले में कुल 27 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। इसके अलावा दूषित अवस्था में पाए जाने पर 25 किलोग्राम खोया, 95 किलोग्राम बूंदी का लड्डू और 20 किलोग्राम कलाकंद मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये बताई गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी त्योहारों तक छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This