Home » देश » #आजमगढ़ : शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं को बांटने जा रहे थे 2.41 लाख रुपये, चार हिरासत में#

#आजमगढ़ : शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं को बांटने जा रहे थे 2.41 लाख रुपये, चार हिरासत में#

Share This Article

उड़नदस्ता टीम ने कार से नकदी, चुनाव प्रचार सामग्री और मतदाता सूचियां कीं बरामद, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने एक कार से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (यूपी 54 एएक्स 2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में चार लोग सवार थे।
तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे पांच सफेद झोलों से चुनाव प्रचार से संबंधित पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूचियां बरामद हुईं। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे नकदी को लिफाफों में रखकर बांटने जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सुभाष सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ; राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी, जनपद आजमगढ़; शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़; और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान 2,41,500 रुपये नकद, भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, एक किआ सेल्टोस कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This