Home » देश » #आजमगढ़ : स्कूटी सवार महिला ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत#

#आजमगढ़ : स्कूटी सवार महिला ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत#

Share This Article

मौसी के घर जाते समय हुआ हादसा, पांच माह पूर्व हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर-खलीसा मार्ग पर अमुआरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक खड़ी कर शौच के लिए जा रहे युवक को सामने से आ रही अनियंत्रित स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बनकटिया गांव निवासी रमाशंकर पाल (32) पुत्र गिरधारी पाल करीब 10 दिन पूर्व बाहर से काम कर अपने घर लौटा था। बुधवार को वह बाइक से फरीदपुर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। दिन में करीब 11:30 बजे अमुआरी पेट्रोल पंप के पास उसने बाइक खड़ी की और शौच के लिए सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे टेंपो से आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई राहुल पुत्र पल्कधारी ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 281 और 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि रमाशंकर की शादी इसी वर्ष मई में पूनम से हुई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मौत की खबर मिलते ही पत्नी पूनम और मां सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This