Home » देश » #आजमगढ़ : हत्या मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास#

#आजमगढ़ : हत्या मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास#

Share This Article

अदालत ने प्रत्येक पर एक लाख पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
आजमगढ़। हत्या के करीब नौ वर्ष पुराने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-4 दिनेश कुमार की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर एक लाख पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सजा पाने वालों में राजेंद्र पांडेय, ऊषा पांडेय, टोनू पांडेय, रीना पांडेय और शोभा पांडेय शामिल हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई गांव निवासी प्रभात कुमार दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके पिता वीरेंद्र दुबे का शोभा पांडेय निवासी कस्बा मेहनगर से अवैध संबंध था। शोभा पांडेय और उसके भाई राजेंद्र पांडेय निवासी भीखमपुर थाना मेहनगर वीरेंद्र दुबे पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि दो फरवरी 2017 की रात शोभा पांडेय, उसके भाई राजेंद्र पांडेय, ऊषा पांडेय, टोनू पांडेय और रीना पांडेय ने मिलकर गला दबाकर वीरेंद्र दुबे की हत्या कर दी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आनंद सिंह, अविनाश चंद्र राय और पूर्व डीजीसी दशरथ यादव ने पैरवी की। अभियोजन की ओर से कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक पर एक लाख पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This