आजमगढ़ हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सर्वप्रथम ‘शूटिंग रेंज’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजेन्द्र राय (अतंर्राष्ट्रीय बैडमिंटन अम्पायर) एवं विशिष्ट अतिथि पुनीत राय जी (उपाध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
संस्था के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि अजेंन्द्र राय एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुनीत राय जी को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर के सम्मानित किया।
संस्था के संस्थापक / प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा जिले में सर्वप्रथम “शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया जा रहा है। जिससे बच्चों के प्रतिभा कौशल में वृद्धि होगी और भविष्य में ओलम्पिक में प्रतिभागिता हेतु सक्रिय एवं जागरूक रहेंगे।
इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि श्री अजेन्द्र राय जी ने कहा कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुरू हो रहे प्रथम ‘शूटिंग रेंज’ से बच्चों में एकाग्रता और अनुशासन की भावना बढ़ेगी। जिससे भविष्य में बच्चे राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण तथा कर्मचारी भी उपस्थित
संवाददाता अमित खरवार














