Home » देश » #आज़मगढ़ : तीन बच्चों की मां युवक के साथ फरार#

#आज़मगढ़ : तीन बच्चों की मां युवक के साथ फरार#

Share This Article

जेवर-नकदी भी ले गई साथ, पति ने थाने में दी तहरीर
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर (सेनपुर) गांव में तीन बच्चों की मां के गांव के ही एक युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद लेकर युवक के साथ चली गई। महिला अपनी सात वर्षीय बेटी को भी साथ ले गई, जबकि दोनों बेटे घर पर रह गए। महादेवपुर निवासी भोला शर्मा उर्फ हरिंदर शर्मा ने अतरौलिया थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 सितंबर को गांव का ही त्रिपुरारी शर्मा उर्फ अनी शर्मा उसकी पत्नी शोभा शर्मा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। भोला शर्मा के अनुसार, उसके तीन बच्चे अभय (13), आदित्य (10) और अवनी (7) हैं। आरोप है कि शोभा अपनी बेटी अवनी को साथ ले गई, जबकि दोनों बेटे घर पर हैं। पति ने आरोपी युवक के पिता रमाकांत शर्मा और मां उर्मिला शर्मा पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, उसकी पत्नी और आरोपी युवक के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी। पति ने इसका विरोध करते हुए युवक के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This