Home » देश » #आशिक के प्यार में अपने मासूम बेटे का दबा दिया गला#

#आशिक के प्यार में अपने मासूम बेटे का दबा दिया गला#

Share This Article

प्रेमी को बता रही थी राज; पति ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय मासूम की मौत, जिसे परिवार ने पहले सामान्य घटना मानकर दफना दिया था, करीब एक महीने बाद हत्या का मामला निकली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बलदेव थाना क्षेत्र के छौली गांव निवासी कृष्ण मुरारी अपनी पत्नी रुचि, पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे माधव के साथ रहते हैं। 28 जून को कृष्ण मुरारी काम पर थे, तभी उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि बेटा माधव काफी देर से सो रहा है और जगाने पर भी नहीं उठ रहा है। सूचना मिलते ही कृष्ण मुरारी घर पहुंचे और बेटे को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसे सामान्य मौत मानते हुए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि घटना के लगभग एक महीने बाद 21 जुलाई को कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी को किसी युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना। आरोप है कि बातचीत के दौरान रुचि ने अपने प्रेमी को बताया कि 28 जून को वह उससे फोन पर बात कर रही थी, तभी बेटा लगातार रो रहा था। बातचीत में बाधा बनने पर गुस्से में उसने बच्चे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि जब उन्होंने पत्नी से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। रुचि ने बताया कि उसका रोहित नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी दौरान हुई घटना में उसने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण मुरारी ने सोमवार रात बलदेव थाने में पत्नी रुचि के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव राय ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This