Home » देश » #एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कावड़ यात्रा को लेकर दोहरीघाट पहुंच कर घाटों, मन्दिरों का निरीक्षण किया।#

#एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कावड़ यात्रा को लेकर दोहरीघाट पहुंच कर घाटों, मन्दिरों का निरीक्षण किया।#

Share This Article

घोसी। मऊ। सावन माह में शिवभक्तों की सुविधाओं को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट सुबह ही पहुंच कर गौरीशंकर मंदिर, रामघाट आदि स्थानों पर व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। लोगों से रामघाट पर स्नान एवं जल लेने की अपील किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ सावन माह के दूसरे सोमवार की सुबह 6बजे ही दोहरीघाट पहुंच कर कांवड़ लेकर जल लेने आने वाले शिवभक्तों,, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये गए व्यवस्थाओं को लेकर दोहरीघाट स्थित रामघाट, गौरीशंकर मंदिर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों, नगर पंचायत कर्मियों, पुलिस को निर्देशित किया कि गौरीशंकर घाट जो की क्षतिग्रस्त हो गया है किसी को भी स्नान नहीं करने दे और न जल लेने दे। सभी श्रद्धालुओं को रामघाट पर जल लेने के साथ स्नान आदि करने के लिए कहे। घाटों पर तैनात कर्मचारी नदी में बने बैरिकेटिंग के अंदर ही स्नान आदि करने को जागरूक करते रहे। बचाव कार्य में लगे सभी लोग सजग रहे। कावड़ियों, श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने दें।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, एआरके सुधाकर, परसुराम यादव, राजेश राम,मतीन खान,गौरव राय, आशीष चौहान आदि कर्मचारी रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This