Home » देश » #जबलपुर:सीएसपी अखिलेश गौर ने दी नवरात्रि और दशहरा सुरक्षा की जानकारी#

#जबलपुर:सीएसपी अखिलेश गौर ने दी नवरात्रि और दशहरा सुरक्षा की जानकारी#

Share This Article

जबलपुर:सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम तीन दिनों और दशहरा पर्व को देखते हुए कोतवाली, लार्डगंज और मदन महल जैसे भीड़भाड़ वाले थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहर में लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है, फिक्स पॉइंट्स लगाए गए हैं और पंडाल समितियों तथा वॉलिंटियर्स के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सीएसपी अखिलेश गौर ने आगे बताया कि तंग गलियों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं तथा उनकी पार्किंग की व्यवस्था अन्यत्र की गई है। अन्य राज्यों में हाल ही में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए यह कदम उठाए गए हैं ताकि दर्शनार्थी सुरक्षित रूप से त्योहार मना सकें।

 

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This