Home » देश » #डीएम और एसपी ने कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर का किया औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश#

#डीएम और एसपी ने कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर का किया औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश#

Share This Article

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।  जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय से कक्षाओं का संचालन तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं अन्य स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।    निरीक्षण के दौरान डीएफओ  एवं उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This