Home » देश » #प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग#

#प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग#

Share This Article

मिड-डे मील बनाते समय गैस लीक होने से भड़की आग, स्कूल में मौजूद 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
बदायूं। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया में सोमवार सुबह मिड-डे मील बनाते समय रसोई में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। घटना के समय विद्यालय में करीब 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे रसोइया बच्चों के लिए भोजन बनाने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही उसने गैस सिलिंडर खोला और चूल्हा जलाने का प्रयास किया, गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना तत्काल डायल-112, फायर ब्रिगेड तथा 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान कुछ समय तक सिलिंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की और राहत की सांस ली।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This