Home » देश » #प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में शव बंद कर भागा आरोपी, बदले नाम से कर रहा था मजदूरी#

#प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में शव बंद कर भागा आरोपी, बदले नाम से कर रहा था मजदूरी#

Share This Article

दो महीने बाद मिला था महिला का शव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी। दादरा नगर हवेली के सिलवासा में प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को किराये के कमरे के बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद वाराणसी आ गया था और यहां अपनी पहचान छिपाकर एक फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। सोमवार को संयुक्त टीम ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान की शुभकामना रियल टेक से उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर निवासी ऋषभ कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने अपनी प्रेमिका छोटी उपाध्याय (20) की नौ जून की शाम गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को रस्सी से बांधकर ट्रॉली सूटकेस में बंद किया और कमरे में छोड़कर फरार हो गया। सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र स्थित किराये के मकान में तीन अगस्त को महिला का शव सूटकेस के अंदर बरामद हुआ था। मकान मालिक को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। कमरे का दरवाजा खोलने पर बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसमें प्लास्टिक से लिपटा करीब दो महीने पुराना शव पड़ा था। जांच के दौरान मृतका की पहचान छोटी उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि छोटी की पहले शादी हो चुकी थी। इसके बावजूद वह ऋषभ के संपर्क में थी। दोनों प्रेम संबंध के बाद दादरा नगर हवेली भाग गए थे और वहां शादी कर ली थी। परिवारों की नाराजगी के बाद भी दोनों सिलवासा में किराये के कमरे में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छोटी लगातार गांव लौटने का दबाव बना रही थी। नौ जून को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर वह वाराणसी भाग आया और पहचान छिपाकर मजदूरी करने लगा। खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ वाराणसी और सिलवासा पुलिस की टीम ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस अपने साथ दादरा और नगर हवेली ले गई। एसटीएफ के अनुसार, छोटी उपाध्याय को लेकर बिहार के रोह थाने में ऋषभ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ वाराणसी के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या और रवि यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This