Home » देश » #फूलपुर: दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार#

#फूलपुर: दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार#

Share This Article

सुदनीपुर पावर हाउस के पास से दबोचा गया, जेल भेजा गया

आजमगढ़, 30 जुलाई। थाना फूलपुर पुलिस ने 20 वर्षीय दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने 29 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम जगदीशपुर निवासी राशिद पुत्र स्व. जाहिद शादी का झांसा देकर उनकी दिव्यांग पुत्री से बातचीत करता रहा और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 सुधीर सिंह मय टीम ने आज 30 जुलाई को समय 10:05 बजे सुदनीपुर पावर हाउस के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This