Home » देश » #बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार#

#बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार#

Share This Article

बिलरियागंज,/ आजमगढ़। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत तामीला एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुखदेव राजभर निवासी केशवपुर, जंगली यादव उर्फ ओमप्रकाश एवं जगदम्बा यादव निवासी पड़री परानपुर, अभिषेक पाण्डेय निवासी खालिसपुर, सुशील कुमार शुक्ला निवासी बरौली, नौशाद व आमिर हमजा निवासी करमैनी, गोविन्द कुमार निवासी खजियाबर, केदारनाथ मिश्रा निवासी सेठारी, गंगा प्रसाद, बजरंगी व मुसर्फ अहमद निवासी कासिमगंज तथा राजू पासवान निवासी भगतपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी 13 आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंटों की तामीला के लिए गठित पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, उपनिरीक्षक विनोद शंकर सहित कांस्टेबल अनिल कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सरोज, संजय सिंह, अजीत कुमार यादव, रजनीश कुमार वर्मा, नागेन्द्र यादव एवं जय सिंह पटेल शामिल रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This