Home » देश » #मुख्यमंत्री योगी ने ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास#

#मुख्यमंत्री योगी ने ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास#

Share This Article

•देवरिया के मझौलीराज में जनसभा को किया संबोधित, बोले—विकास और जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मझौलीराज में जनपद देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग ₹305 करोड़ की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि वितरित की तथा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा दीर्घेश्वर नाथ की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि देवरिया अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विरासत के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश सरकार इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पारदर्शी और संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क और कनेक्टिविटी को मिल रही नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया में विकास के नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। जनपद में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन, डबल लेन को फोर लेन और फोर लेन सड़कों को सिक्स लेन में उच्चीकृत किया जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका नाम महर्षि देवराहा बाबा के नाम पर रखा गया है। महर्षि देवराहा बाबा की आध्यात्मिक साधना लोककल्याण और राष्ट्रकल्याण के लिए समर्पित रही। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण उनकी महान विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का उच्चीकरण और ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में व्यापक सुधार किया जा रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चुनौती रही इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्य किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, उपचार, रोकथाम, स्वच्छता और अन्य प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप बीमारी एवं मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

भौगोलिक संदर्भ

गरीबों को राशन, आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ है कि गरीब को बिना मांगे राशन, बिजली, आवास और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों तथा युवाओं को रोजगार और सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन वितरण व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है और डिजिटल निगरानी के माध्यम से अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क बस यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए तीन दिन की विशेष निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके तहत बेटियों, बहनों और माताओं को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा का लाभ दिया गया।

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को भी रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति के अवसर मिल रहे हैं। पुलिस विभाग, उपनिरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के साथ होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

खगोल शास्त्र

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिल रहे हैं तथा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

डिजिटल तकनीक से युवाओं को जोड़ने के लिए बड़ी संख्या में टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों सहित पात्र युवाओं को बिना भेदभाव योजना का लाभ दिया जा रहा है।

उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एमएसएमई और ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देवरिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

80 परियोजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाओं में सड़क, पुल, फ्लाईओवर, विद्यालय, चिकित्सालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं और जनहित की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इन परियोजनाओं से युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने, किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री प्रताप शाही एवं विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, सदर विधायक त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा पूर्व सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

भौगोलिक संदर्भ

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र विक्रम सिंहहरिचरण कुशवाहा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This