Home » देश » #लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी वाली रील डालने वाला युवक गिरफ्तार#

#लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी वाली रील डालने वाला युवक गिरफ्तार#

Share This Article

आजमगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी प्रदर्शित करने वाली रील पोस्ट करने के मामले में अहरौला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर itz_yadav_sarkar नामक आईडी से लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी प्रदर्शित करने वाली रील पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान उमाशंकर यादव पुत्र हीरालाल यादव, निवासी ग्राम शमशाबाद, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में की।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना परिसर में उसके अभिभावक की मौजूदगी में काउंसलिंग की। इस दौरान उसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग, हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन तथा कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय अथवा असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले कृत्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This