Home » देश » #शादी से इनकार पर सनकी आशिक का खेल! वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर बनाया अश्लील वीडियो, टेलीग्राम पर वायरल करने का आरोप#

#शादी से इनकार पर सनकी आशिक का खेल! वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर बनाया अश्लील वीडियो, टेलीग्राम पर वायरल करने का आरोप#

Share This Article

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र की एक युवती ने बस्ती जनपद के एक युवक पर शादी का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग से कथित अश्लील वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि बस्ती जिले के रहने वाले पीयूष उर्फ प्रियांशु जायसवाल ने पहले युवती का विश्वास जीतकर उससे वीडियो कॉल की। बाद में उन कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर कथित रूप से अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। इतना ही नहीं, युवती का टेलीग्राम अकाउंट भी पासवर्ड बदलकर अपने कब्जे में ले लिया और वीडियो वायरल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि धमकी से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर अहरौला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This