Home » देश » #सड़क हादसे में भाजपा विधायक घायल, एसयूवी ट्रेलर से टकराई#

#सड़क हादसे में भाजपा विधायक घायल, एसयूवी ट्रेलर से टकराई#

Share This Article

सिर में आई चोट, उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। विधायक के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल तेज हो गई और उनके समर्थकों तथा परिचितों में चिंता का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विधायक की एसयूवी भंभवा चौराहे के पास ट्रेलर से टकराई थी। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई और हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित स्तर पर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This