Home » देश » #ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर घोसी विद्युत व खंड के चारों उपखंडों में विशेष समाधान शिविर, 36 शिकायतों में 23 का निस्तारण#

#ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर घोसी विद्युत व खंड के चारों उपखंडों में विशेष समाधान शिविर, 36 शिकायतों में 23 का निस्तारण#

Share This Article

घोसी, मधुबन, दोहरीघाट और अमिला के उपखंड अधिकारी रहे मौजूद, सोमवार को 19 लाख रुपये की राजस्व वसूली

घोसी।मऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के निर्देशन तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घोसी, मधुबन, दोहरीघाट और अमिला उपखंड कार्यालयों में आयोजित होने वाले विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर में वितरण वो के साथ सोमवार को भी चारों उपखंडों के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी शिविर में मौजूद रहे।
यह विशेष उपभोक्ता समाधान अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जा रहा है। शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली बिल, खराब मीटर, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन सहित अन्य समस्याओं के समाधान की सुविधा दी जा रही है।
सोमवार को आयोजित शिविर में चारों उपखंडों से कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 23 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। उपखंडवार आंकड़ों के अनुसार घोसी में 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 8 का निस्तारण किया गया। मधुबन में 10 शिकायतों में से 7 का समाधान हुआ। दोहरीघाट में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 5 का निस्तारण किया गया, जबकि अमिला में 5 शिकायतों में से 3 शिकायतों का समाधान कर दिया गया।
विशेष समाधान शिविर के साथ ही विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली अभियान भी चलाया। सोमवार को विभाग ने 19 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की।
अधिशासीअभियंता श्रीप्रकाश ने कहा कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देशन में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। प्रयास है कि अधिक से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 31 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं और अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This