Home » देश » #आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत#

#आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत#

Share This Article

खेत से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी 42 वर्षीय फूलचंद पुत्र बेचन राम की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत से घर लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अतरौलिया स्थित 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार फूलचंद बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में गए थे। कुछ देर बाद घर लौटने पर उन्हें घबराहट होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई। हालत बिगड़ती देख परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अर्पित और अन्य परिजनों ने आशंका जताई कि खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया होगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फूलचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र अर्पित व अर्जित और दो पुत्रियां निशा व नीलू हैं। पत्नी सूर्यकीर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक फूलचंद ही मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This