Home » देश » #नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव क्षेत्र में मची सनसनी जेब से मोबाइल फोन व पेन ड्राइव बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव#

#नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव क्षेत्र में मची सनसनी जेब से मोबाइल फोन व पेन ड्राइव बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रौनापार थाना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय रामजस पटेल के घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुई। मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किए जाने के बाद मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (करीब 32 वर्ष) पुत्र बलिहारी, निवासी बालाजानी रचनपट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चचार्एं हैं। हालांकि, पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This