Home » देश » #छ: जिलों में प्रभारी डीपीआरओ की तैनाती, 10 अधिकारियों का तबादला#

#छ: जिलों में प्रभारी डीपीआरओ की तैनाती, 10 अधिकारियों का तबादला#

Share This Article

नियमित डीपीआरओ की तैनाती तक संभालेंगे जिम्मेदारी, पंचायती राज विभाग ने जारी किए आदेश
लखनऊ। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारियों (डीपीआरओ) की तैनाती की है। नियमित डीपीआरओ की तैनाती होने तक संबंधित अधिकारी जिलों में डीपीआरओ का कामकाज संभालेंगे। इसके साथ ही विभाग ने कुल 10 अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। विभागीय आदेश के अनुसार अमरोहा के एडीपीआरओ विमल कुमार को हाथरस, सहारनपुर के एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को मैनपुरी, कानपुर के एडीपीआरओ अभिलाष बाबू को एटा, प्रयागराज के एडीपीआरओ हेमचंद्र यादव को बांदा और हमीरपुर के एडीपीआरओ सुरेश कुमार धुरिया को औरैया का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के एडीपीआरओ अभय राज को गाजीपुर का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें नियमित डीपीआरओ की तैनाती तक संभालनी होगी। इसके अलावा मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास को प्रयागराज का एडीपीआरओ बनाया गया है। हाथरस के एडीपीआरओ राकेश बाबू का स्थानांतरण आगरा कर उन्हें वहां एडीपीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर के एडीपीआरओ एवं प्रभारी डीपीआरओ रमेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग से संबद्ध किया गया है। वहीं, गाजीपुर के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ को इसी पद पर कन्नौज स्थानांतरित किया गया है। विभाग के इन तबादलों और तैनातियों से संबंधित जिलों में पंचायती राज विभाग के कामकाज को सुचारु बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This