Home » देश » #आजमगढ़ : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार#

Share This Article

टेम्पो में महिलाओं के बैग की चेन काटकर जेवर की करता था चोरी, चार माह से था फरार

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चार माह से अधिक समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी टेम्पो व अन्य सवारी वाहनों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके बैग और झोले की चेन काटकर जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले संगठित गिरोह का सदस्य था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सलटू राम (65) पुत्र रामचरन राम, निवासी नसरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, वर्तमान पता काशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2024 को भवरनाथ से दोहरीघाट जा रही एक महिला का टेम्पो में बैग चोरी हुआ था, जिसमें सोने के जेवरात रखे थे। इस मामले की विवेचना में सलटू राम सहित अन्य की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा 7 अक्टूबर 2024 को हाफिजपुर चौराहे से जीयनपुर जा रही महिला के झोले की चेन काटकर जेवर चोरी करने के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता प्रकाश में आई। इन्हीं आपराधिक गतिविधियों के आधार पर सलटू राम सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य सामान्य यात्रियों की तरह टेम्पो में बैठते थे और मौका मिलते ही विशेष रूप से महिलाओं के बैग व झोले की चेन काटकर सामान चोरी कर लेते थे। बाद में चोरी किए गए जेवरात व अन्य सामान को बेचकर धनराशि आपस में बांट लेते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 9 सितंबर 2026 को करीब 10:30 बजे पहलवान तिराहा के पास से सलटू राम को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल सन्नी कुमार सिंह, कांस्टेबल हिमांशु सिंह बघेल और महिला कांस्टेबल पूजा यादव शामिल रहीं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This