Home » देश » #आज़मगढ़ : खेत में नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, दो गिरफ्तार#

#आज़मगढ़ : खेत में नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, दो गिरफ्तार#

Share This Article

दोनों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानजहाँपुर गांव में खेत में लगाए गए नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। रविवार 13 सितंबर को पुलिस ने दोनों को खानजहाँपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, खानजहाँपुर निवासी वादी ने 12 सितंबर को फूलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी करीब 17 वर्षीय पुत्री गांव के ही सूरज पुत्र वरिष्ठ से बातचीत करती थी। इसकी जानकारी होने पर करीब एक माह पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री को उसके ननिहाल सदपुर बरौली में छोड़ दिया था। आरोप है कि 10 सितंबर को सूरज ने किशोरी को जानबूझकर मिलने के लिए अपने घर के पीछे स्थित खेत में बुलाया। इसी खेत में फसल बोने वाले शंकर पुत्र हरखू ने कथित तौर पर खतरनाक तरीके से नंगे बिजली के तारों की बाड़ लगाकर उसमें विद्युत प्रवाह कर रखा था। तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। मामले में फूलपुर थाने पर मु0अ0सं0 279/2026 के तहत धारा 3(5), 115(2) और 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह कर रहे हैं। एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को रविवार सुबह करीब 7:10 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र वरिष्ठ और शंकर पुत्र हरखू, दोनों निवासी खानजहाँपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This