Home » देश » #मऊ जंक्शन के स्वास्थ्य टीम ने रेलवेस्टेशन बेल्थरा रोड में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच किया#

#मऊ जंक्शन के स्वास्थ्य टीम ने रेलवेस्टेशन बेल्थरा रोड में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच किया#

Share This Article

मऊ।वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है तथा उनके स्वास्थ्य एवं कुशलता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में तथा मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में आज 25 सितम्बर, 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अन्तर्गत बेल्थरा रोड में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।  रेलवे स्वास्थ्य केन्द्र, मऊ के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा0. पुनीत राव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 23 रेल कर्मचारियों एवं संविदा सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मऊ स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा टीम द्वारा रेल कर्मचारियों एवं संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जाँच की गई। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन एवं ऑक्सीजन स्तर की जाँच की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान असामान्य लक्षण पाए जाने वाले कर्मचारियों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार एवं औषधियों के साथ-साथ नियमित व्यायाम, उचित पोषण एवं संतुलित जीवनचर्या अपनाने के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं संविदा सफाई कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उक्त जानकारी महेश गुप्ता,जनसम्पर्कअधिकारी, वाराणसीने दी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This