Home » देश » #जर्जर दीवार गिरने से बच्ची की हुई मौत‌, एक अन्य बच्चा घायल, तेज आंधी व बारिश में गिरी थी जर्जर दीवार#

#जर्जर दीवार गिरने से बच्ची की हुई मौत‌, एक अन्य बच्चा घायल, तेज आंधी व बारिश में गिरी थी जर्जर दीवार#

Share This Article

•पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के साथ जेसीबी से हटाया गया मलबा
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्नतपुरा-गुरुटोला मोहल्ले में सोमवार को जर्जर दीवार गिरने से सभासद की बेटी की दबकर मौत हो गयी। वहीं एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे।
अन्नतपुरा-गुरुटोला मुहल्ले के सभासद मो. अफजल की 6 वर्षीय बेटी अलीना व कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। लगभग 3:40 बजे तेज हवा व बारिश शुरू हो गया। इसी बीच मो. अफजल सभासद के घर के सामने स्थित जर्जर दीवार एकाएक धराशाही हो गया, जिसकी चपेट में उनकी बेटी अलीना आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे आनन-फानन में डाक्टर के यहां ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। इस घटना में एक अन्य बच्चे को भी चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बदरका पुलिस के साथ ही तहसीलदार व कानूनगो भी पहुंच गये थे। जेसीबी बुलाकर मलबे को हटाया जा रहा था।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This