Home » देश » #आजमगढ़-सठियांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी#

#आजमगढ़-सठियांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी#

Share This Article

आजमगढ़। आजमगढ़ और सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच रविवार, 11 अक्टूबर को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रेलवे पोल संख्या 42/16 के पास हुई। मृतक ने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। घटना के बाद जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बताए गए हुलिये के आधार पर मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो जीआरपी को सूचित करे। इससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This