Home » देश » #प्रेमिका के घर युवक की मिली लाश परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था दीपक, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उठाए सवाल#

#प्रेमिका के घर युवक की मिली लाश परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था दीपक, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उठाए सवाल#

Share This Article

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में युवती के घर युवक का शव मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि उनका पुत्र दीपक घर से यह कहकर निकला था कि वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा है और सुबह लौट आएगा। उस समय परिवार के लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि वह युवती के बुलाने पर उसके घर जा रहा है। घटना के बाद उन्हें इस बारे में पता चला।
दीपक के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को दिन में आजमगढ़ आए थे। इसी दौरान नगर कोतवाली से फोन आया कि उनके बेटे के साथ हादसा हो गया है। इसके बाद वह थाने पहुंचे, जहां उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने युवती के परिजनों पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
वहीं, लालगंज क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This