Home » देश » #बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत,वाराणसी ले जाने की तैयारी के बीच तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर#

#बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत,वाराणसी ले जाने की तैयारी के बीच तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर#

Share This Article

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव निवासी 47 वर्षीय मजदूर राम पलट गौतम की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शुक्रवार देर शाम मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, लुहसा मुबारकपुर गांव निवासी राम पलट गौतम पुत्र फिरनती गौतम 15 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे छाऊ ग्रामसभा से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। गांव पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें वाराणसी रेफर किया गया।

परिजन उन्हें घर लेकर आ गए थे और वाराणसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। राम पलट गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This