Home » देश » #श्रीमती मधुलता पांडेय बनीं आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव#

#श्रीमती मधुलता पांडेय बनीं आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव#

Share This Article

झारखंड। आइडियल पत्रकार संगठन ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ के नवीनीकरण, संगठनात्मक मजबूती और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड निवासी श्रीमती मधुलता पांडेय को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने तथा महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार पांडेय की संस्तुति पर तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत की गई है।

नियुक्ति प्रक्रिया में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य अरुण भारद्वाज, श्री मकसूद अहमद आजमी एवं श्री वीरेंद्र सोनी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम, राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा, श्री अनिल सिंह, श्री श्रवण यदु एवं श्री विनोद मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव श्री दिनेश तिवारी, श्री रोशन लाल एवं श्री रशीद खान पठान, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी श्री कमलाकांत शुक्ला तथा केंद्रीय संपर्क प्रमुख श्री आरिफ खान पठान सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मधुलता पांडेय राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और पत्रकारों के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही, उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से महिला प्रकोष्ठ का देशभर में विस्तार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने संगठन के संपूर्ण परिवार की ओर से श्रीमती मधुलता पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके योगदान से संगठन की एकता, सक्रियता और कार्यक्षमता को और अधिक बल मिलेगा।

 

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This