Home » देश » #आजमगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण#

#आजमगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण#

Share This Article

2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनाने का संकल्प, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रधानमंत्री का यह संवाद युवाओं में राष्ट्र निर्माण और स्वावलंबन के प्रति नई ऊर्जा का संचार करता है : पुष्कर मिश्र
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के आम जनमानस को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह और परिश्रम के बल पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। वहीं, भाजयुमो लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद युवाओं में राष्ट्र निर्माण और स्वावलंबन के प्रति नई ऊर्जा का संचार करता है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य करेगा। कार्यक्रम के पश्चात युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी हर्षित सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पांडेय, विपिन सिंह पालीवाल, संतराम निषाद, मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद, धर्मेंद्र निषाद, वरिष्ठ नेता हरिभान पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह ‘सोनू’, धीरज मिश्रा, रमेश सिंह ‘रामू’, विक्रम बहादुर सिंह, श्याम बिहारी चतुर्वेदी और रिंकू मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This