Home » देश » #आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंचायत विभाग के नाम पर कर रहा था धोखाधड़ी#

#आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंचायत विभाग के नाम पर कर रहा था धोखाधड़ी#

Share This Article

आजमगढ़। मण्डलीय उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र और फर्जी आदेश जारी कर धोखाधड़ी करने के आरोप में सिधारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशीनगर जनपद निवासी रितेश मणि त्रिपाठी (46) पुत्र सुभाष चन्द्र मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मण्डलीय उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय आजमगढ़ मंडल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त कार्यालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र एवं आदेश तैयार कर जारी कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 443/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 अक्टूबर को उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह पुलिस टीम के साथ गिरफ्तारी के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने होमगार्ड ग्राउंड के पास घेराबंदी कर सुबह करीब 11:25 बजे वांछित अभियुक्त रितेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से सवायां टोला मउववा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर का निवासी है। वर्तमान में वह कमिश्नरी कार्यालय के सामने, थाना सिधारी क्षेत्र में रह रहा था।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल अवधेश गुप्ता और कांस्टेबल रणवीर यादव शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और आदेश जारी कर लोगों को गुमराह करने वाले कथित फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसने का संदेश गया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This