Home » देश » #आजमगढ़ : डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में पटाखा दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, डीएम से शिकायत#

#आजमगढ़ : डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में पटाखा दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, डीएम से शिकायत#

Share This Article

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने लगाया अवैध वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
आजमगढ़। नगर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में छह से नौ नवंबर तक लगाए गए पटाखों के स्टालों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया नागवंशी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आयोजन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और जनसुरक्षा के मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की किसी स्वतंत्र उच्चाधिकारी से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि पटाखा दुकानों के आवंटन के नाम पर गरीब और छोटे दुकानदारों से प्रति दुकान 13 हजार से 15 हजार रुपये तक की वसूली की गई, लेकिन इसके बदले कोई वैध रसीद नहीं दी गई। उन्होंने आवंटन और नकद वसूली से संबंधित रजिस्टर तत्काल जब्त कर जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही आयोजन में अग्निशमन विभाग की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आयोजन के लिए फायर ब्रिगेड से अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर न तो अग्निशमन वाहन तैनात था और न ही प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन निकास की व्यवस्था की गई थी। बिना आवश्यक विभागीय अनुमति और व्यापारिक लाइसेंस के बड़ी संख्या में दुकानों का संचालन कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि यह शिकायत किसी व्यक्तिगत रंजिश के तहत नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग को रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने दुकानें आवंटित कराने वाले जिम्मेदार लोगों और आयोजनकतार्ओं की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जय जय प्रजापति एडवोकेट, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, नगर महामंत्री नीरज सिंह, सभासद मुन्ना निषाद और बाबू राम चौहान मौजूद रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This