Home » देश » आजमगढ़ : छठ पूजा के दौरान पोखरे में डूबने से शिक्षामित्र समेत दो की मौत

आजमगढ़ : छठ पूजा के दौरान पोखरे में डूबने से शिक्षामित्र समेत दो की मौत

Share This Article

तरवां में पूजा के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गए शिक्षामित्र, कंधरापुर में तीन वर्षीय बालक की पोखरी में डूबकर गई जान
आजमगढ़। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डाला छठ के दौरान पोखरे और पोखरी में डूबने से शिक्षामित्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से पूजा घाटों और गांवों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। त्योहार के मौके पर हुई इन घटनाओं से दोनों परिवारों में मातम छा गया।
तरवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र यादव हडौरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वह परिजनों के साथ कंचनपुर स्थित मलकानी बाबा पोखरे पर डाला छठ की पूजा करने गए थे। परिजनों के अनुसार, पूजा के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद उन्हें पोखरे से बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी तीन वर्षीय अर्पित पुत्र राकेश रविवार शाम अन्य बच्चों के साथ डाला छठ की पूजा देखने पोखरे पर जा रहा था। घर के पास पोखरी के रास्ते से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। काफी देर तक अर्पित के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने पोखरी में उसका शव उतराया हुआ देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#

Read More »

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This

#पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी अलग, शादी का सामान लौटाकर लिया निजी सामान, शादी के बाद विवाद के चलते दोनों पक्षों में हुआ समझौता, बीमारी छिपाकर शादी कराने का आरोप भी चर्चा में; पुलिस ने बताया आपसी सहमति से हुए अलग#