Home » देश » आज़मगढ़ : अनियंत्रित ऑल्टो कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; महिला गंभीर

आज़मगढ़ : अनियंत्रित ऑल्टो कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; महिला गंभीर

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति ऑल्टो कार की चपेट में आने से साइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी 44 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के मनरा गांव निवासी श्यामलाल पुत्र फेकू साइकिल से फूलपुर बाजार आए थे। बाजार से खरीदारी करने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर गांव में पांडेयपुरा जाने वाले रास्ते के पास सरायमीर की तरफ से आ रही मारुति ऑल्टो कार सामने से आ रहे ट्रक को पार करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार ने सामने से आ रहे श्यामलाल की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्यामलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अनियंत्रित कार ने जगदीशपुर गांव निवासी शिवचंद की 44 वर्षीय पत्नी सावित्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सावित्री उस समय अपने घर के सामने खड़ी थीं। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए ताहिर मेमोरियल प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां श्यामलाल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सावित्री का उपचार ताहिर मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मृतक के पुत्र कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने श्यामलाल के शव को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक श्यामलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। बुजुर्ग की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This