Home » देश » #आजमगढ़ : घर लौटते समय बिजली के तार की चपेट में आया मजदूर, तड़पकर तोड़ा दम#

#आजमगढ़ : घर लौटते समय बिजली के तार की चपेट में आया मजदूर, तड़पकर तोड़ा दम#

Share This Article

आजमगढ़। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले एक व्यक्ति की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में हुआ। 40 वर्षीय मजदूर काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी घर के पास बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
छाऊ गांव निवासी केदार पुत्र सीताराम रोजाना मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को भी वह काम पर गए थे। शाम करीब सात बजे काम खत्म कर घर वापस लौट रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। केदार की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा छिन जाने से बच्चों के भविष्य को लेकर भी परिजनों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह परिजनों ने गंभीरपुर थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी। गंभीरपुर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This