Home » देश » #4000 करोड़ी Ramayana का अब तक नहीं हुआ क्लाईमेक्स शूट, Ranbir Kapoor ने खुलासा करते हुए कहा- मैं और यश… #

#4000 करोड़ी Ramayana का अब तक नहीं हुआ क्लाईमेक्स शूट, Ranbir Kapoor ने खुलासा करते हुए कहा- मैं और यश… #

Share This Article

 नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है और उसके पहले मेकर्स ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण सीन में से एक क्लाईमेक्स सीन अब तक शूट नहीं हुआ है।

रणबीर कपूर ने किया खुलासा

रामायण में राम के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया है कि उन्होंने अभी तक ‘रामायण’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग नहीं की है। हाल ही में, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में बात करते हुए एक्टर ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में यश के साथ काम करने के बारे में बताया। रणबीर ने यश के Aura (व्यक्तित्व) की तारीफ की और खुद को कन्नड़ सुपरस्टार का बड़ा फैन बताया।

रणबीर ने की यश की तारीफ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने कहा, ‘फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे और शायद बीच में उनकी मुलाकात भी हो। लेकिन हमने उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है। इसलिए, हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला। लेकिन, मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा सच में मानना है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें उनके जैसे औरा, स्टारडम और नजरिए वाले किसी व्यक्ति की जरूरत थी’।

एक्टर ने आगे कहा, ‘उन्होंने इसे इतने स्वैग, आभा और ईमानदारी के साथ निभाया है कि सचमुच रावण का किरदार जीवंत हो उठा है। इतने सालों से रावण को एक ही घिसे-पिटे अंदाज में दिखाया जाता रहा है, लेकिन यह वैसा नहीं है’।

दो पार्ट में बन रही रामायण

हालांकि रामायण दो पार्ट में बन रही और क्लाईमेक्स तो दूसरे पार्ट में ही होगा तो मेकर्स ने पास अभी एक साल से ज्यादा वक्त है। फिलहाल पहले पार्ट के लिए दर्शक बेसब्री से दीवाली 2026 का इंतजार कर रहे हैं।

जहां रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश (Yash) रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसी इवेंट में यश ने रणबीर को शानदार एक्टर बताया और कहा, ‘दुनिया में कोई भी आकर यह नहीं कह सकता कि ‘मुझमें भगवान राम का किरदार निभाने की काबिलियत है’। उन्होंने (रणबीर) ऐसा कहा, यही बात सब कुछ बयां करती है। वह एक शानदार एक्टर हैं। भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है और उन्होंने जिस तरह से काम किया है, उसके लिए उन्हें बहुत सम्मान है’।

वहीं, इस फिल्म में साई पल्लवी देवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This