Home » देश » #गोरखपुर में डायना गैंग के बदमाश की बाइक जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज#

#गोरखपुर में डायना गैंग के बदमाश की बाइक जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज#

Share This Article

गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में कुशीनगर के रहने वाले युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को बंधक बनाकर लूटपाट और रंगदारी मांगने वाले डायना गैंग के विरुद्ध पुलिस ने आर्थिक कार्रवाई तेज कर दी है। एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित गिरोह के सदस्य रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू की करीब 52 हजार रुपये कीमत की बाइक जब्त कर ली है। पुलिस अब आरोपित की अन्य संपत्तियों का भी ब्योरा जुटा रही है।

18 जून 2024 को कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को डायना गैंग ने कुसम्ही जंगल में विनोद वन के पास पकड़ लिया था। आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट की, अभद्रता की और बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। युवक की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और मोबाइल से स्कैन कर 4,500 रुपये यूपीआइ के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।घटना के बाद 20 जून 2024 को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के सरगना रजही निवासी दयाशंकर उर्फ डायना, कुसम्ही बाजार निवासी अभिषेक राजभर और देवरिया के रामनाथ कालोनी निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में 14 फरवरी 2025 को तीनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि गैंग्सटर एक्ट के तहत रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू की लगभग 52 हजार रुपये कीमत की दोपहिया बाइक जब्त की गई है। आरोपित की अन्य चल-अचल संपत्तियों का भी विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बदमाश पर गोरखपुर और देवरिया में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This