Home » क्राइम » #आजमगढ़ ब्रेकिंग : रहस्यमय तरीके से गायब हो गई दो बच्चियां#

#आजमगढ़ ब्रेकिंग : रहस्यमय तरीके से गायब हो गई दो बच्चियां#

Share This Article

पिता ने दी थाने में तहरीर, 24 घंटे बाद भी नहीं चला कुछ पता

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दो बच्चियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर सूचना भी दे दी गई है। पुलिस को सूचना देने के 24 घंटे बाद भी लापता बच्चियों को कोई पता नहीं चल पाया है। इस बाबत मुबारकपुर थानाध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उन बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाय।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This