Home » देश » #पत्नी दो बच्चों व जेवरात के साथ लापता, पति ने निजामाबाद थाने में दी तहरीर#

#पत्नी दो बच्चों व जेवरात के साथ लापता, पति ने निजामाबाद थाने में दी तहरीर#

Share This Article

 

निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बारी खास गांव निवासी जावेद अहमद ने मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे निजामाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी शाइमा बानो के दो बच्चों के साथ लापता होने की सूचना दी है।
जावेद अहमद ने पुलिस को बताया कि वह विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी बिना बताए तीसरी बार घर से चली गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी 21 जून को दोनों बच्चों और घर में रखे कीमती जेवरात के साथ कहीं चली गईं। काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित का कहना है कि पत्नी का मोबाइल फोन चालू है और बातचीत भी हो रही है, लेकिन वह अपना वर्तमान स्थान बताने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 6 मई को भी उनकी पत्नी घर से चली गई थीं, जिन्हें बाद में मुंबई के भिवंडी से खोजकर वापस लाया गया था।


जावेद अहमद ने थाना प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राकेश कुमार सिंह को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह काफी आहत हैं और पत्नी व बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This